DHANBAD : दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर धनबाद में एक बार फिर धनबाद एक्सपो डिजनीलैंड मेला धनबाद के जिला परिषद मैदान में शुरू होने जा रहा है। मैला का उद्घाटन 28 सितंबर 2024 को होगा, जिसका उद्घाटन धनबाद के जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह एवं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व अन्य अतिथि शाम 6 बजे करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को मेला प्रबंधक रंजीत साहा, अवध बिहारी एवं बिपलव चक्रवर्ती पगडी बाबा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये पत्रकारों को दी।मेला रोजाना संध्या 4 बजे से शुरू होगा जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा।मेले में बच्चे और बड़ों के लिए कई तरह के झूले लगाये गये है, जिसमे ब्रेक डांस, टोरा टोरा, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चान्द्रतारा झुला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी बैंक हेलीकाप्टर और हॉर्स राइड जैसे मनोरंजन के समान मौजूद रहेगे मेले में विभिन्न प्रान्तों से आये स्टॉल होंगे, जिसमें सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी सिल्क साडी, सहित 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमे फर्नीचर उडेन हेंडीक्राफ्ट, कैसी लेडिस सेंडिल और बैग, कारपेट, किचेन वेयर, वास्तु के सामान, कोलकाता ज्वेलरी, कंगन चुड़ी और खादी वस्त्र, रेडिमेड कपडे, कांच के आइटम की खरीदारी भी कर सकेंगे। मेले में लोगो के खाने पिने के लिए पानी पूरी, भेल पूरी चाट चोमिन, पिजा बगैर से लेकर स्वदेशी लिट्टी चोखा तक का आनंद लोग उठा सकेंगे।







