DHANBAD : जिला परिषद मैदान डिजनीलैंड मेला का उद्धघाटन जिला परिषद की अध्यक्षा शारदा सिंह और भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने फीता काटा कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिप अध्यक्षा शारदा सिंह ने कहा कि पूजा में उद्योग और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपो सह डिजनीलैंड मेले का आयोजन किया गया है। इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलता है साथ ही दुर्गापूजा में बच्चे, महिलाएं सभी कई तरह के झूले का भी आनंद ले सकेंगे।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने भी कहा की दुर्गा पूजा में डिजिनिलेंड मेला लगने से पूजा देखने आए लोग मेले का आनंद लें सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में मेला प्रबंधक रंजीत साहा, अवध बिहारी एवं बिपलव चक्रवर्ती, पगड़ी बाबा ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। बताया गया की मेले में मनोरंजन के लिए रोमांचक झूला, मशहूर वाटर वोटिंग लगाया गया है। इसके अलावा ब्रेक डांस, टोरा टोरा, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चान्द्तारा झुला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी ब्रेक हेलीकाप्टर, और हॉर्स राइड, किड्स राइड जैसे मनोरंजन के समान मौजूद रहेंगे। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में ज्वेलरी, खिलौने, राजस्थानी कंगन, सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी सिल्क साड़ी, सहित 50 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमे फर्नीचर उडेन हेंडीक्राफ्ट, फैंसी लेडिस सैंडिल और बैग, कारपेट, किचेन वेयर, वास्तु के सामान, कोलकाता ज्वेलरी, कंगन चुड़ी और खादी वस्त्र, रेडिमेड कपड़े, कांच के आइटम, मुंबई के फैन्सी चप्पल, बैग एवं अन्य घरेलू समान उपलब्ध है। खाने पिने के लिए पानी पूरी, भेल पूरी चाट चोमिन, पिजा बर्गर से लेकर स्वदेशी लिट्टी चोखा तक का आनंद लोग उठा सकेंगे। मेला हर दिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।







