Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दुर्गा पूजा को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश

khabar24 by khabar24
September 28, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दुर्गा पूजा को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी समेत डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी द्वारा बैठक में लंबित कांडों के अनुसंधान तेज करने का निर्देश दिया गया। वहीं अपराधिक गतिविधि, अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। वहीं थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन में सुरक्षा सुनिश्चित करने, असमाजिक व शरारती तत्वों पर निगरानी रखने, छेड़खानी व छीनतई की घटना ना हो इस पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया।

एसएसपी ने सभी पूजा पंडाल का भौतिक निरीक्षण कर समिति से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया। उन्होंने सभी पूजा पंडाल व मेले में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, वॉलिंटियर का पहचान पत्र सुनिश्चित करने को कहा। दुर्गा पूजा के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर रोक रहेगी लिहाजा अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही उन्होने कहा कि धनबाद पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। किसी तरह की अफवाह एवं भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एसएसपी ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन करने संबंधित निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए। सभी थाना प्रभारियो व अनुसन्धानकर्ताओं को लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने को कहा। उन्होने अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, खासकर बैंक, रेलवे स्टेशन के अलावा बाजार, मॉल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्ती सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ वाहन जांच के अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। एसएसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा साथ ही अवैध शराब व मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।

Previous Post

जिप अध्यक्ष शारदा सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन

Next Post

हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक

khabar24

khabar24

Next Post
हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक

हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English