DHANBAD : लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान कल यानी, रविवार को धनबाद पहुंचेंगे जहां कोयला नगर नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर कार्यक्रम और सभा स्थल का निरीक्षण करने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, जमुई सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित कई नेता पहुंचे ।

निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने कहा की लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पार्टी एनडीए गठबंधन में 40 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रत्याशी देने की मांग करेगा। कहा की इससे पहले चिराग पासवान की पलामू में सभा हुई थी जिसमें जनता का रिस्पांस काफी अच्छा रहा रविवार को धनबाद में सभा होगी जिसमें भारी भीड़ होने की संभावना है। इसके बाद अगला कार्यक्रम जमशेदपुर में होगा।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने भी झारखंड में अपनी मजबूत दावेदारी की बात कही साथ ही धनबाद में होने वाली सभा में भारी भीड़ होने की भी बात कहीं।







