Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

SSP ने पुलिस टीम के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

khabar24 by khabar24
October 7, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
SSP ने पुलिस टीम के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के बीच संपन्न कराने को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सोमवार को एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। एसएसपी के नेतृत्व में बाइक पर सावर होकर पुलिस पदाधिकारियों का दल पुलिस केंद्र से निकलकर जिले के कई क्षेत्रों से होकर गुजरा। निरीक्षण के दौरान हीरापुर, झारखंड मैदान, लूबी सर्कुलर रोड, सिटी सेंटर, बेकरबाँध, रांगातांड, बैंकमोड, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, भूली, पॉलिटेक्निक होते हुए गुजरा।

इस दौरान एसएसपी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए समिति के सदस्यो को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कहा कि सभी जगहो पर पर्यापत बल की तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पूजा पंडालो व मेले की निगरानी सीसीटीवी से की जायेगी। उन्होने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा समितियों से सजग रहने को कहा साथ ही सभी पंडाल में कमिटी द्वारा पर्याप्त वोलेंटियर नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आसामजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सभी क्षेत्रो पर पैनी निगाह रखी जा रही है। शरारती तत्वो से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

दुर्गा पूजा के दौरान जनता के नाम जारी संदेश में एसएसपी महोदय ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के जेब में अपना नाम पता और मोबाइल नम्बर एक पर्ची में लिखकर रख दें। इसके अलावे गाड़ी को चिन्हित पार्किंग में ही पार्क करने व बाइक में डबल लॉक लगाने को कहा। उन्होंने भीड़भाड़ में अपने कीमती सामानो और गहनों की देखरेख करने की अपील भी की। कहा की पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आम नागरिकों से किसी भी लावारिस वस्तु को न छुने और किसी भी तरह के संदेहास्पद व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नम्बर 112 या फिर पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बर 8210840901 अथवा 03262311217 पर जानकारी देने की अपील की। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गे की पूजा अर्चन हो रही है। जहां सप्तमी को माता का पट खुलते ही मेला जैसा दृश्य हो जायेगा। इनमें अष्टमी एवं नवमी तिथि को लोगों की भारी भीड़ सड़को पर देखने को मिलती है। फलस्वरूप एसएसपी ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह समेत कई पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Previous Post

दुर्गा पूजा में किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस का मॉक ड्रिल

Next Post

बलियापुर में मनीष, संदीप, राजेश और साहिल का चल रहा अवैध कोयले काला खेल !

khabar24

khabar24

Next Post
बलियापुर में मनीष, संदीप, राजेश और साहिल का चल रहा अवैध कोयले काला खेल !

बलियापुर में मनीष, संदीप, राजेश और साहिल का चल रहा अवैध कोयले काला खेल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English