DHANBAD : दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी एच पी जनार्दनन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ ब्रीफिंग किया। साथ ही किसी घटना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया। जिसमे आंसू गैस के गोले दागने, जख्मी को अस्पताल तक पंहुचने, साथ ही महिला जवानों की भी उपद्रव की स्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल की गई।

इस दौरान एसएसपी ने बताया की दुर्गा पूजा मेला के दौरान पुलिस को किस तरह से कार्य करना है इसे पुलिस जवानों को बताया गया साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया साथी इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। ट्रैफिक रूट का निर्धारण कर लिया गया है। पूजा और आगामी चुनाव को लेकर शांति भंग ना हो इसके लिए धनबाद को अतिरिक्त 400 होमगार्ड जवान और पुलिस फोर्स की तीन कामोनिया मिली हैं। कहा की पुलिस की ओर से कुछ लाइट वाहन भी रहेगी जो बिजली कटने पर लाइट वाहन से लाइट जलेगी। कहा की सुरक्षा की दृष्टि से सभी पूजा पंडालो को सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस की ओर से भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं एसएसपी ने पूजा में शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी लोगों से अपील की है।







