DHANBAD : लुबी सर्कुलर रोड स्थित पूजा पंडाल और लाइटिंग का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित हुए। उपस्थित झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद महतो और धनबाद विधायक राज्य सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर पंडाल और लाइटिंग का उद्घाटन किया।

इस दौरान स्पीकर ने दुर्गा पूजा में कोयलांचल और झारखंड सहित देश वासियों को शुभकामनाएं दी। कहा की देश में आसुरी शक्तियों का नाश हो, सभी खुशाल रहें मां दुर्गा से यही प्रार्थना है। वही पूजा कमेटी के 50 साल पूरे होने पर कमिटी के लोगो बधाई दी।

कमेटी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पूजा कमेटी के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस वर्ष भव्य आयोजन किया गया है। हमलोग इस वर्ष की पूजा को बेहतर से बेहतर करने के लिए एक साल से तैयारी लगे हुए थे जिससे लाइटिंग को काफी आकर्षक रूप दिया गया है। लाइटिंग में 25 हजार रुपए की खर्च आई है। पूरे झारखंड ऐसी लाइटिंग नही की गई है। इसे देखते दूर दूर से लोग आ रहे है। कई सेल्फी ले रहे है और रिल्स बना रहे है।







