DHANBAD : दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक की व्यस्तता को देखते हुए धनबाद पुलिस ने रणधीर वर्मा चौक से हरि मंदिर अथवा अभय सुंदरी स्कूल के रास्ते झारखंड मैदान होते हुए बरमसिया की तरफ जाने वाले वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी है। इस रूट को वन वे कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत रणधीर वर्मा चौक से झारखंड मैदान होते हुए बरमसिया की तरफ जाने वाले रास्ते में सभी निजी वाहन एवं सवारी गाड़ी की इंट्री को दुर्गा पूजा तक रोक दी गई है। मनईतांड के रास्ते रणधीर वर्मा चौक की तरफ आने के लिए छोटे वाहनों की इंट्री की अनुमति रहेगी लेकिन इसी रास्ते वापस जाने पर पाबंदी है।
जबकि झारखंड मैदान जाने वाले लोग कोटमोङ स्थित कोहिनूर मैदान में अपनी गाडी को पार्क कर सकते हैँ और वहां से पैदल झारखंड मैदान जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वाहन सवार रणधीर वर्मा चौक से बैंक मोड के रास्ते धनसार चौक होते हुए मनईतांड के रास्ते झारखंड मैदान होते हुए रणधीर वर्मा चौक की तरफ आ सकते हैँ।







