RANCHI : भारत निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ दोनों राज्यों में चुनावी बिगुल बज जाएगा। दोपहर करीब 3.30 बजे इलेक्शन कमिशन की प्रेस कॉन्फ्रेस है। निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। EC के पत्र के मुताबिक आयोग राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीखों का ऐलान होगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होना है। दोनों राज्यों में मतदान कितने चरणों में होगी यह इलेक्शन कमीशन के ऐलान के बाद साफ हो जाएगा।







