DHANBAD : झारखंड में आंगनवाड़ी सेविका – साहिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल का 9 वां दिन है। ये अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर बीते 5 अक्टूबर से हड़ताल पर है। इस दौरान धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रही सहिका – सेविका ने कहा की कहा सरकार बनने से पहले हेमंत सोरेन ने वादा किया था की आंगनवाड़ी सेविका साहिका की समस्या दूर होगी लेकिन पांच साल बीत गए कुछ नही हुआ, आज भी समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों से मानदेय मिलता है लेकिन 4 महीने से केंद्र का मानदेय नहीं मिला है। कहा की हमलोगो को नियमित किया जाय, या फिर डेली मजदूरी के हिसाब से कम से कम 25 हजार वेतन दिया जाय नही तो हड़ताल जारी रहेगा और चुनाव में हमलोग काम नही करेंगे और हेमंत सरकार हराने का काम करेंगे। कहा कि हमलोग चुनाव में काम करते है साथ ही सरकार की सारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते है लेकिन सरकार हमलोगो पर ध्यान नहीं दे रही है।







