Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

आदर्श आचार संहिता आज से प्रभावी, धनबाद में 20 नवंबर को चुनाव,नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर

khabar24 by khabar24
October 15, 2024
in Uncategorized, झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
आदर्श आचार संहिता आज से प्रभावी, धनबाद में 20 नवंबर को चुनाव,नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर
0
SHARES
72
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद पत्रकार वार्ता कर मीडिया से कहा कि धनबाद में 22 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 रहेगी। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं 1 नवंबर 2024 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में धनबाद में 20 नवंबर 2024 को मतदान किया जाएगा। 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी तथा 25 नवंबर 2024 को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। उन्होंने शहरी एवं युवा वोटरों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही बताया कि 2019 के विधानसभा चुनाव में धनबाद में 62.28% मतदान हुआ। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत 2.53% बढ़कर 64.81% रहा। विधानसभा चुनाव में भी स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाताओं को जागरुक कर मतदान प्रतिशत को और बढ़ाने का जिला प्रशासन का उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि 38 सिंदरी, 39 निरसा, 40 धनबाद, 41 झरिया, 42 टुंडी एवं 43 बाघमारा विधानसभा को लेकर 1318 भवनों में 2372 मतदान केंद्र में मतदाता मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा 38 सिंदरी, 39 निरसा, 40 धनबाद, 41 झरिया, 42 टुंडी एवं 43 बाघमारा को लेकर कुल 20 लाख 75 हजार 869 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 72 हजार 596, महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 3 हजार 221 एवं 52 ट्रांसजेंडर मतदाता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद में 27944 पीडब्ल्यूडी, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 5443 वोटर है। 18 – 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 76656 है। 18 – 19 वर्ष के वोटरों में मेल वोटर की संख्या 33347, फीमेल वोटर की संख्या 43308 तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार इसका अक्षरशः पालन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 विडीयो सर्विलांस टीम, 12 विडीयो व्यूइंग टीम, 63 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, 22 अकाउंटिंग टीम तथा 12 असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर लगातार आने जाने वालों की जांच की जाएगी। पत्रकार वार्ता में मौजूद वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप जी जनार्दनन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिंदरी एवं टुंडी विधानसभा में विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं 41 मतदान केंद्र नक्सल एरिया में है। जबकि वल्नरेबल बूथ की संख्या 37 एवं क्रिटिकल बूथ की संख्या 632 है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर जिले को 260 सेक्टर में बांटा गया है। जहां मतदान संपन्न होने तक सुरक्षाकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। मतदान के दिन 19 जोन में क्विक रिस्पांस टीम मौजूद रहेगी। 

उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था कायम करने के लिए एक 9731 से अधिक वैसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया है जो विगत 1 साल में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। वहीं पिछले 10 साल में विविध कांड में संलिप्त अभियुक्तों की भी लिस्ट बनाई गई है। उनके ऊपर पुलिस की सतत नजर रहेगी और प्रीवेंटिव कार्रवाई भी की जाएगी। 

एसएसपी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीएमपीएफ की 5 कंपनी एलॉट की गई है। जिसमें 2 कंपनी धनबाद में आ गई है और अभी से जिले के हर कोने में भ्रमणशील रहेगी। साथ ही उन्होंने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने निकटतम थाना में हथियार जमा करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ मैसेज डालने वालों के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी प्रभावी है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, 38 सिंदरी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, 39 निरसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजेश कुमार, 41 झरिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, 42 टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, 43 बाघमारा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

Election Breaking

Next Post

250 आरक्षियों को ASI,एक को SI और तीन को इंस्पेक्टर मे मिली प्रोनत्ति,एसएसपी ने दी सीख

khabar24

khabar24

Next Post
250 आरक्षियों को ASI,एक को SI और तीन को इंस्पेक्टर मे मिली प्रोनत्ति,एसएसपी ने दी सीख

250 आरक्षियों को ASI,एक को SI और तीन को इंस्पेक्टर मे मिली प्रोनत्ति,एसएसपी ने दी सीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English