DHANBAD : धनबाद जिला के 250 आरक्षियों को हवलदार और ASI में एक ASI को SI में और तीन SI को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति दिया गया है। धनबाद न्यू टाउन हाल में मंगलवार को पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने सभी के कंधों पर स्टार लगाया। प्रोनत्ति पाने वालों में 16 महिला पुलिस जवान भी शामिल हैं।

आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी जनार्दनन ने कहा कि अभी तक आप सभी अपने अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते रहे थें, लेकिन अब आप खुद पदाधिकारी बन गए हैं। आप को अब निर्देशों का पालन भी करना है और कराना भी है। उन्होंने कहा कि आप के कंधों पर अब बड़ी जिम्मेवारी आ चुकी है। पूरी निष्ठा के साथ भारतीय संविधान और नागरिकों के प्रति आप सभी को काम करना है। वही मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने बताया कि नए पुलिस पदाधिकारी के प्रणति एवं योगदान से पेंडिंग केश को सॉल्व करने में अधिक सहूलियत होगी विधि व्यवस्था संधारण में भी सहूलियत होगी।
पिपिंग सेरिमनी में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी मुख्यालव द्वितीय डी एन बंका, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाखला, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।







