DHANBAD : झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। धनबाद जिले सटे पक्षिम बंगाल से आने – जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, इसी क्रम में निरसा के मैथन बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग गाड़ियों से लगभग तीन लाख रुपये और तीन पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मैथन चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई,पैसा मछली कारोबारी के पास से जब्त किए गए । वही पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को सूचना दी जिसपर बीडीओ सह एआरओ मधु कुमारी मौके पर पहुंची। मामले को लेकर प्रशासन की ओर ओर से गहन छानबीन की जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। बता दे कि जिला की उपायुक्त और एसएसपी ने अवैध गतिविधियों के प्रति पुलिस अधिकारों को सचेत रहने को कहा था। साथ ही जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।







