DHANBAD : आईआईटी आईएसएम सभागार में हिंदी विकास परिषद के बैनर करें भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने क्विज कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया। इस दौरान हिंदी विकास परिषद के अध्यक्ष सोमनाथ पूर्ति के कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की इतिहास, भारत की सभ्यता, संस्कृति को विस्तार से बच्चों को अवगत कराना है। जिसे लेकर कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों से भारत के इतिहास और उससे जुड़ी हुई जितने भी बातें हैं ज्यादा से ज्यादा उन तक पहुंचाना है। क्योंकि वर्तमान में स्कूल में जो सिलेबस है उसमें भारत की कई ऐसी बातें जुड़ी हुई नहीं है। भारत को एक समय सोने की चिड़िया कहा जाता था उसके इतिहास से पूरे विश्व को अवगत कराने के प्रयास से इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रांत स्तरीय हैं जिसमें चार वर्ग जूनियर और चार वर्ग सीनियर बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम में जीते हुए बच्चों को पुरस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया।







