RANCHI /DHANBAD : झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने रांची सीएम हाउस में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की एवं मुख्यमंत्री को बुके देकर उन्हें मंइयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दी जा रही एक हजार की राशि को बढ़ाकर ढाई हजार करने के निर्णय का स्वागत करते हुए
राज्यवासियों की तरफ से बधाई दी।मुकेश सिंह ने कहा कि आप लगातार राज्य कि महिलाओं को सम्मान देने के दिशा में प्रयत्नशील हैं और आपके द्वारा लाई गई
मंइयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे हैं।राज्य भर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रशंसा हो रही है।मंइयां सम्मान योजना के तहत पहले जहाँ लाभुकों को बारह हजार मिलना तय था वही कैबिनेट से मंजूरी के बाद दिसंबर से लाभुकों को प्रति माह ढाई हजार मिलने लगेगा जोकि सालाना राशि बारह हजार से बढ़कर तीस हजार हो जाएगी। उन्होंने कहा राज्य की जनता मन बना चुकी है कि फिर एक बार झामुमो की सरकार बने और माननीय हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनकर अगले पांच साल इसी तरह राज्य के विकास में अपना योगदान दें।सीएम से मुलाक़ात के बीच संगठनात्मक दृष्टि से भी चर्चा हुई एवं माननीय मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा के चुनाव में मजबूती के साथ लग जाने का निर्देश भी प्राप्त हुआ।मुकेश सिंह के साथ मौक़े उमेश राम,सचिव कामरान,इम्तियाज अहमद नजमी, राजू पांडे उपस्थित रहे।







