DHANBAD : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के माइक्रोलॉजी विभाग के द्वारा शुक्रवार को एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में धनबाद सहित जामताड़ा, बोकारो, गिरिडीह और दुमका के लैब टेक्नीशियन और काउंसलर को ट्रेनिंग दी गई। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर के. के.लाल तथा अधीक्षक मौजूद थे। मुख्य अतिथि का माइक्रोबायोलॉजी विभाग के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य तथा अधीक्षक ने ईक्यूएनएल तथा एनएबीएल से संबंधित जानकारी तथा प्रयोगशाला की गुणवत्ता की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार तिवारी ने कहा कि प्रयोगशाला के ईक्यूएनएल तथा एनएबीएल संबंधित प्रशिक्षण प्रदान की. डॉ.राजकुमार विभाग ने पैथोलॉजी के एचओडी तथा डॉ रवि कुमार झा ने लैब की गुणवत्ता के लिए आवश्यक तकनीक संबंधित बातें बताई।डॉक्टर अजय कुमार ने लैब अवेयरनेस से संबंधित अपने अनुभव को साझा किया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शिवानी कुमारी, श्यामपद भंडारी, सुरेंद्र यादव, मेहतान, राजेश कुमार दास तथा अन्य कर्मियों ने वर्कशॉप को सफलता बनाने में अपना योगदान दिया।







