
DHANBAD : धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागड़ीगी बस्ती में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। अपराधियों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में कई लोग बाल बाल बच्चे है जबकि स्थानीय एक शेरू नामक युवक को गोली हांथ में छूकर निकल गई, जिससे शेरू घायल हो गया है। वही शेरू और स्थानीय लोगों ने फायरिंग का आरोप राजू सहित अन्य लोगों पर लग रहें हैं। घटना की सूचना पर जोरापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर के बाद चली गई। जिसपर स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।







