DHANBAD : धनबाद RPF द्वारा स्टेशन का विशेष जांच अभियान बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6-7 के कालका छोर के पश्चिम पेड़ के पास आरपीएफ ने 5 किलो गंजा जब्त किया है। बताया गया कि गस्ति दौरान एक लाल रंग ट्रॉली बैग जिसपर “SAFAR” लिखा हुआ लावरिश अवस्था में पड़ा मिला, आसपास पूछने पर किसी के द्वारा उक्त ट्रॉली बैग के बाबत अपना मालिकाना हक नहीं जताया, तत्पश्चात उपस्थित गवाहों के समक्ष समय करीब 12 बजे उक्त ट्रॉली बैग को खोला गया, तो उक्त ट्रॉली बैग में पीले रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ 5 पैकेट गंजा बरामद किया गया पांचों पैकेट एक एक केजी का पांच किलोग्राम था उक्त पांचों पैकेट को हल्का छेद कर देखा गया तो उसमें गांजे जैसा गंध आ रहा था तथा देखने पर गांजे जैसी वस्तु दिखाई दिया। बरामद गांजे का कुल अनुमानित मूल्य 50,000 बताया जा रहा है। जिसे आरपीएफ ने लिखित आवेदन देखे जीआरपी को सौंप दिया। निरीक्षण के क्रम में ASI सुशील कुमार, ASI शशिकांत तिवारी, प्रधान आरक्षी फुलचंद महतो, आरक्षी श्रीभगवान ओझा थे।







