DHANBAD : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आचार संहिता को लेकर जिले में जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बैंक मोड थाना क्षेत्र में FST की टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास में बैग से 8 लाख 62 हजार रुपये को बरामद किया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नही मिलने पर रुपये को जब्त करते हुए ट्रेजरी में जमा कराया गया है।







