
DHANBAD : धनबाद पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर सरायढेला थाना के कुसुम विहार में एक आलीशान बिल्डिंग में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने एक युवक और 6 युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी है, हालांकि पुलिस के पहुंचने की सूचना पर कॉस्टमर छत से कूद कर फरार हो गए। वही स्थानीय लोगो ने कहा की यह धंधा कुसुम विहार इलाके में कई महीने से चल रहा था। स्थानीय लोगो की शिकायत पर ही पुलिस ने रात को दस्तक दी। वही पुलिस 7 लोगो को हिरासत में ले थाने में पूछ ताछ कर दी है। पूछताछ में पुलिस को और भी चल रहे सेक्स रैकेट का पता लग सकता है।







