DHANBAD : झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर धनबाद नगर निगम की ओर से अनोखी पहल की गई। ‘मेरा मत मेरा हक’ कार्यक्रम के तहत नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अगुवाई में धनबाद लुबी सर्कुलर रोड पर योग सहित बच्चों के लिए खेलकूद और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों बच्चे, महिला – पुरुष शामिल हुए। उपस्थित बच्चों ने बॉलीबॉल,रिंग, लूडो, निशाना, सिलिपर रिंग लेख का आनंद लिया साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए बैंड प्रभात फेरी भी निकली गई। इस दौरान उपस्थित नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेरा मत मेरा हक’ कार्यक्रम के तहत की लूबी सर्कुलर रोड में योग सहित बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन की व्यवस्था की गई। जिसमें बच्चे सहित अन्य लोगों ने भाग लिए। उपस्थित बच्चे और अन्य लोगों ने भी नगर निगम के इस कार्यक्रम की सराहना की।







