DHANBAD : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो के स्टार प्रचारक और गांडेय के विधायक कल्पना सोरेन आज दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की कर्म भूमि टुंडी से विधानसभा चुनाव की शंखनाद की। टुंडी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं की और झामुमो को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान टुंडी के बराकर सहित अन्य क्षेत्रों पर जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया। वही कल्पना सोरेन दुर्गाडीह में शहीदों के बेदी पर पहुंच कर श्रद्धांजलि भी दी।

वही सभा को सम्बोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार में कार्यकाल के उपलब्धियां गिनाया। उन्होंने अपने भाषण में मईया सम्मान से महिला को लाभ, बिजली बिल माफी, सहित कई उपलब्धियां गिनाई। सभा में लोगों से झामुमो के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला कही कि भाजपा का शासन आता है तो ये सारी योजना बंद कर देगी। सभा में कल्पना सोरेन को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही थी।इस दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित जेएमएम के कई नेता उपस्थित रहे।







