झरिया के एस लाल गोदामों में खपाया जा रहा अवैध लोहा

DHANBAD : झरिया भूलन बरारी स्थित बीसीसीएल के बंद रोपवे स्टोर एवं वर्कशॉप में पड़े लाखों की राष्ट्र संपति लौह सामग्री की अपराधियों द्वारा धड़ल्ले से चोरी की जा रही है। सूचना पर सीआईएसएफ के क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंच कर भारी लोहा लोड कर रहे जेसीबी और एक पिकअप वैन – JH10CS 6379 पर लोहा लदा जब्त किया। हालांकि चोर भागने में सफल रहे।

सूत्रों की माने तो लोह तस्करो का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब वो रात नहीं दिन के उजाले में कोलियरी के बंद रोपवे से छोटे वाहन और जेसीबी मशीन से लोहा टपाया रहा है। खास बात है स्क्रैप के आड़ में कि झरिया थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक स्थित एस लाल के गोदाम में चोरी का लोहा खपाया जाता है। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को है लेकिन पुलिस को नहीं है।
आपको आगे बताते चले कि बीसीसीएल की लौह सामग्री की चोरी की लगातार हो रही घटना के खिलाफ कई बार ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने पूर्व में बरारी कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर कार्रवाई की मांग की थी, बावजूद लोहा चोरी की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।







