RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर इंडिया गठबंधन में कई दिनों से चल रही माथापची के बद अब सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। लेकिन अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झामुमो 41, कांग्रेस 29, राजद 07 और भाकपा माले 04 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।वही बात करें तो सीट बंटवारे को लेकर नाराज राजद के हिस्से में गोड्डा, चतरा, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, छत्तरपुर और देवघर सीट मिली है। तो माले के खाते में बगोदर, धनवार, निरसा और सिंदरी सीटें आई हैं।







