DHANBAD : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बरटांड़ बस स्टैंड मंदिर के समय एक व्यक्ति शव पड़ा मिला जिससे इलाके में सनसनी फैला गई, खबर पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब इसकी पहचान की गई। बताया गया कि धैया स्थित शिवबालक सिंह के मकान में पूरे परिवार के साथ रहता है। इसका नाम छोटू है जो ऑटो चलता है। घटना कैसे घटी ये पता नहीं चल पाया है,जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है, आत्महत्या है, या जहरीली चीज के सेवन से मौत हुई है। लोगो ने पुलिस और परिजन को सूचना दे दी है।







