DHANBAD : जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं। वही निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में विधानसभा वार बनाए गए हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने नामांकन पत्र बिक्री पंजी का निरीक्षण किया। साथ ही चुनाव चिह्न को अच्छे से प्रदर्शित करने, नामांकन पत्र बिक्री करने के लिए निर्धारित समय का पालन करने का निर्देश दिया।
इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।







