Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

मुख्यमंत्री हेमंत सरेन समेत कल्पना सोरेन, रविंद्र नाथ महतो, इरफान अंसारी, सीपी सिंह समेत कईयों ने किया नमांकन

khabar24 by khabar24
October 24, 2024
in Uncategorized, झारखंड, बड़ी खबर, राँची
0
मुख्यमंत्री हेमंत सरेन समेत कल्पना सोरेन, रविंद्र नाथ महतो, इरफान अंसारी, सीपी सिंह समेत कईयों ने किया नमांकन
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

हेमंत सोरेन ने बरहेट से किया नामांकन, 

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से आज 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव के लिए कल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। आप को बता दे कि हेमंत सोरेन तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वह 2014 से बरहेट से विधायक हैं।

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा से किया नामांकन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कल्पना सोरेन ने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे।

गांडेय सीट से कल्पना का मुकाबला बीजेपी की मुनिया देवी से है।

आप को बता दे कि कल्पना सोरेन इसी साल उपचुनाव में गांडेय से निर्वाचित हुई थी।  एकबार फिर चुनाव में वह अपनी किस्मत आजमा रही हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद कल्पना ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”गांडेय विधानसभा के अपने लोगों की सेवा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मैंने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।’

कल्पना आगे लिखती हैं, ”गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमंत का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है। जीतेंगे गांडेय! जीतेगा झारखंड! एक ही नारा, हेमंत दुबारा।”

गांडेय विधानसभा की सीट सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। जिसके बाद कल्पना सोरेन ने इस उपचुनाव में अपना भाग्य आजमाई थी। गांडेय उपचुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के  दिलीप वर्मा से हुई थी। जिसमें उन्होंने दिलीप वर्मा को शिकस्त दी थी।

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने नाला विधानसभा से किया नामांकन 

नाला विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष सह जेएमएम प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो ने गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रविन्द्र नाथ महतो ने जिला परिषद कार्यालय में अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी पूनम कच्छप के समक्ष दो सेट में नामांकन पर्चा भरा। नामांकन दाखिल कर बाहर निकालने के बाद रविन्द्र नाथ महतो का हजारों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। 

नामांकन दाखिल करने के बाद रविन्द्र नाथ महतो ने कहा की नाला विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। एक बार फिर नाला विधानसभा को जीतकर अपने द्वारा किए गए विकास कार्य को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पर झारखंड की जनता का भरोसा है और आने वाला दिनों में एक बार पुनः झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

आप को बता दे कि रविन्द्र नाथ महतो वर्तमान में झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सदस्य भी हैं। वे झारखण्ड राज्य की नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वे 2005, 2014 और 2019 में तीन बार झारखण्ड विधानसभा के सदस्य बने।

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा से किया नामांकन 

झारखंड विधानसभा चुनाव का हॉट सीट माने जाने वाले जामताड़ा विधानसभा से ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस उम्मीदवार डॉ इरफान अंसारी ने गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में पहुंचे हजारों की संख्या में महागठबंधन के सदस्यों ने इरफान अंसारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा ने गुरु जी के बड़ी बहू सीता सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को हल्के में नहीं लेते हैं। लेकिन हमारे सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है और जो है वह बोरो प्लेयर है।अगर इस राज्य को कोई संभाल सकता है तो महागठबंधन की सरकार डायनेमिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल सकते हैं। हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड का विकास हुआ है । झारखंड के लोगों का विकास हुआ है। झारखंड के माताओं का विकास हुआ है। 

इरफान अंसारी ने कहा कि यह चुनाव महज एक औपचारिक है। कहां की इरफान अंसारी को डाउन करने के लिए ऐसे ऐसे प्रत्याशी दिया जा रहा है। जनता पचा नहीं पा रही है। बाहरी प्रत्याशी बोरो प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए के जो प्रत्याशी है। वह जामताड़ा छोड़ दें। नामांकन नहीं किए हैं। गुरु जी के परिवार को जिस तरह से उन्होंने ठेंगा दिखाया है, जिस तरह से अपमानित किया जनता माफ नहीं करेगी। भाजपा के जितने वोरो खिलाड़ी है झारखंड में उनका दाल गलने वाला नहीं है।

रांची से CP सिंह  ने किया पर्चा दाखिल 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज गुरुवार को झारखंड की सबसे हॉट सीट रांची से भाजपा के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद सिंह (CP Singh) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आए सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं भाजपा उम्मीदवार ने भी भीड़ देख गदगद दिखे।

बताते चलें सीपी सिंह के खिलाफ JMM ने महुआ मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं JKLM ने इस सीट पर प्रेम नायक को टिकट दिया है। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 6 टर्म से वह रांची के विधायक रहे हैं। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार 50 हजार वोटों के मार्जिन से जीतेंगे।

Previous Post

नामांकन शुरू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया हेल्प डेस्क का निरीक्षण

Next Post

विधानसभा चुनाव के लिए ..पूर्णिमा, मथुरा, अरूप समेत 6 ने किया  नॉमिनेशन

khabar24

khabar24

Next Post
विधानसभा चुनाव के लिए ..पूर्णिमा, मथुरा, अरूप समेत 6 ने किया  नॉमिनेशन

विधानसभा चुनाव के लिए ..पूर्णिमा, मथुरा, अरूप समेत 6 ने किया  नॉमिनेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English