DHANBAD : झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के साथ धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है धनबाद नगर निगम की महत्वाकांक्षी योजना गोल बिल्डिंग से कांको तक वल्ड बैंक से बना 20 किलोमीटर सड़क तक आठ लेन सड़क झारखंड मोड (भूली) के समीप करीब 10 फिट व्यास का जमीनदोज हो गया जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया नहीं तो गाड़ीया भी समा सकती थी। आठ लेन सड़क 461.90 की लागत से बना जिसका उद्घाटन बीते 4 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा उद्घाटन किया गया था। वही आठ लेन सड़क के धसने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना पर विधायक राज सिन्हा सहित कई लोग मौके पर पहुंचे इन्होंने कहा कि झारखंड की पहली आठ लेन सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कहा ये भी जा रहा है कि बीच सड़क नीचे पानी सफलाई का पाइप होने होने और पानी लीकेज होने से हादसा हुआ है।







