DHANBAD : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने आज नामांकन किया है। तारा देव अपने घर से समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंची। जहां सिंदरी विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। तारा देवी के नामांकन के दौरान सासंद ढुल्लू महतो साथ में थे। नामांकन के बात तारा देवी ने अपनी जीत के प्रति विश्वास जताया है। बता दे कि तारा देवी सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी है। इंद्रजीत महतो को कोरोना हो गया था, वे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे अभी भी वे अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पूर्व ही असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसरमा और पत्नी तारा देवी अस्पताल में मिलने गए थे।







