DHANBAD : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित ग्रीन मेडिकल संचालक अविनाश कुमार ने सदर थाना में 5 लाख रंगदारी मांगने शिकायत किया है। जिसे लेकर सदर थाना की मेडिकल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। मेडिकल संचालक द्वारा शिकायत में कहा गया है कि बीते 22 अक्टूवर की रात को चिरागोरा निवासी दिनेश कुमार मूर्ति एवं तीन अन्य लोग दुकान पर आए और गाली गलौज करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही धमकी दिया कि 24 घंटे के अंदर पैसे नही देने पर जान से मार देंगे। दी तो जान से मार की धमकी दी है । धमकी से दुकान संचालक काफी डरे हुए है। बताया जाता है कि धमकी देने वाला दिनेश कुमार मूर्ति पूर्व में मेडिकल MR रह चुका हैं।







