DHANBAD: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम को लेकर धनबाद सहायक उत्पाद आयुक्त धनबाद के निर्देशा पर रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने तेतुलमारी थाना के सहयोग से तेतुलमारी थाना अंतर्गत तिलतांड गाँव में चल रहे अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों पर छापामारी कर ध्वस्त किया गया। मौके पर घटनास्थल के आसपास रखे गए शराब चुलाई योग्य जावा महुआ को नष्ट किया गया एवं सप्लाई हेतु तैयार शराब बरामद कर जब्त किया गया। इसमें कुल 6 अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

साथ ही टीम ने वेस्ट मोदीडीह में दीपक निषाद के घर में छापेमारी कर 17.57 लीटर नकली विदेशी शराब जप्त किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में कुमार सत्येंद्र निरीक्षक उत्पाद,अमित कुमार गुप्ता अवर निरीक्षक उत्पाद ,जितेंद्र कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद ,जाय हेंब्रम अवर निरीक्षक उत्पाद, कुलदीप कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद तथा तेतुलमांरी थाना के दुर्गेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक तथा सशस्त्र बल शामिल थे।







