DHANBAD: आज नामांकन का मेगा डे होने वाला है। क्योंकि झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह, निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो, बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुधन महतो, सिंदरी विधानसभा से माले प्रत्याशी बबलू महतो, हाल में कांग्रेस में शामिल हुए रोहित यादव निर्दय प्रत्याशी के रूप में समेत दर्जनों प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिससे शहर में आज जाम की स्थिति भी बन सकती है। बता दे कि 20 नवंबर के चुनाव के लिए नामांकन का कल यानी 29 अक्टूबर को आखिरी दिन होगा। रागिनी सिंह पहले ग्राउंड स्थित खड़ेश्वरी मंदिर में पूजा कर फिर घर से नामांकन के लिए निकलेगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक झरिया से निकालकर समाहरणालय पहुंचेंगे। अपर्णा सेनगुप्ता सिरसा से अपने समर्थकों के साथ निकालकर नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचेगी। कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो अपने घर से समर्थकों के साथ निकलकर समाहरणालय पहुंचकर नामांकन करेंगे। इसके बाद कतरासगढ़ स्थित डीएवी स्कूल मैदान में सभा में शामिल होंगे जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और सांसद सुखदेव भगत उपस्थित रहेंगे। वही बाघमारा से ही शत्रुघ्न महतो अपने समर्थकों के साथ नामांकन के पहुंचेंगे। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी बबलू महतो भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचेंगे। इधर राष्ट्रीय जनता दल से हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए रोहित यादव बाघमारा विधानसा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे, यह भी कतरास से सैकड़ो समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचेंगे।







