राजधनवार सीट पर भी गठबंधन से जल्द बात बन जाएगी : अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक निरासा

DHANBAD : धनबाद के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से लिए भाकपा माले के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने सोमवार को समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी सहित सैकड़ो समर्थक पहुंचे थे। समर्थकों ने माला पहनकर बबलू महतो का स्वागत किया, साथ ही बबलू महतो जिंदाबाद के नारे लगाने रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद चंद्रदेव महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकाश ही मेरा चुनावी मुद्दा रहेगा। जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी। विकाश के लिए विधानसभा भी जाना जरूरी है ताकि जनसमस्या का समाधान हो सके। सिंदरी विधानसभा में आखिर किस पार्टी से आपकी टक्कर है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी किसी पार्टी से टक्कर नहीं है। मैं चुनाव जन समस्याओं को लेकर लड़ रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि आज भी सिंदरी में विकाश की जरूरत है। लेकिन इन पांच सालों में कही भी विकाश नहीं दिख रही। वैसे भी सिंदरी के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। उनके हर दुःख सुख में मैं हमेशा आगे रहा हूं। इसी का नतीजा है कि पार्टी ने मुझे विकाश की गंगा बहाने के लिए टिकट दिया। मैं सिंदरी के आम जनता को आह्वान करता हूं कि इस बार मेरे जितने के बाद सिंदरी में विकाश की गंगा बहेगी।
इस मौके पर भाकपा माले के निरसा प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में काफी कम मतों का अंतर था इस बार जीत सुनिश्चित है। वही कुछ सीटों पर इंडिया गठबंधन में तालमेल नहीं बनाने पर कहा राजधनवार सीट से बाबूलाल मरांडी को हराना है तो तालमेल बनाना होगा जो आज हो जाएगा।







