
DHANBAD : झरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने आज नॉमिनेशन दाखिल कर दी हैं। रागिनी सिंह के नॉमिनेशन के क्रम में प्रतिपक्ष नेता अमर बावरी और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और पूर्व सांसद पी एन सिंह साथ में रहे। वही रागिनी सिंह के साथ झरिया से धनबाद तक उनके हजारों सार्थकों की भीड़ दिखी। इस दौरान रागिनी सिंह ने अपने वाहन से सभी का अभिवादन करती रही। नॉमिनेशन कर समाहरणालय से बाहर निकली रागिनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भीड़ देखकर ही लग रहा है कि इस बार मैं नहीं, झरिया की जनता चुनाव लड़ रही है, इसलिए जीत सुनिश्चित है। कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की निश्चित रूप से सरकार बनेगी।







