DHANBAD : झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह अपने चुनावी अभियान में पूरी तरह से जुट गई हैं। मंगलवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के बेलगढ़िया टाउनशिप, बस्ताकोला इंडस्ट्री कोलियरी, लाह बेड़ा मांझी बस्ती, सिंह नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क की इस दौरान लोगों से मिलकर जनसमस्याएं सुनी एवं उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या से स्वागत कराया और आशीर्वाद दिया। वही रागनी सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन पांच वर्षो सत्ता पक्ष के नेता कही नहीं दिखे अब चुनाव है तो दिख रहे है। पिछले पांच वर्षों में इतनी हत्याएं हुई, फिरौती मांगी गई, कितने घरों का दिया बुझा लेकिन सत्ता पक्ष के लोग नहीं दिखे। पूरे पांच साल क्षेत्र की जनता बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभुत सुविधाओ के लिए त्राहिमाम करती रही। कहा वर्तमान सरकार के द्वारा कई वादे किए गए थे जो पूरा नहीं हुआ आज चुनाव के एक माह पूर्व मईया सम्मान योजना लाया गया जो सारे बुद्धा, बुधवा पेंशन को बंद कर पैसे दिए गए ये योजना चलने वाला नहीं है। इस लिए अब समय आ गया है कि झरिया की जानता अपने मताधिकार से हिसाब मांगेगी। 20 नवंबर को कमल फूल खिलाकर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के झोली में डालने का काम करेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी क्योंकि मोदी जी जो कहते है वो करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना भेद भाव किए प्रत्येक को शौचालय, पीएम आवास दिया और सभी को राशन दे रहे है।







