BOKARO : बोकारो से बड़ी खबर सामने आ रही है। बोकारो में पटाखा की दुकान में आग लग गई जिससे दर्जनों दुकान जलकर खाक हो गई, आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पटाखे की आवाज और धुएं से इलाके में भय का माहोल उत्पन्न हो गया। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस क्रम में कुछ लोग चोटिल हुए है, इस दौरान कई वाहन में भी आग लग गई। मौके दमकल की टीन पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लगभग आग पर काबू पा लिया गया है।

बताया जाता है कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से बोकारो और चास के बीच दरगाह नदी के किनारे लगे गर्जना पटाखा की लगी थी। इसलिए बड़ा हादसा लोग हताहत नहीं हुए नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। वही इस पटाखा कांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वही आग किस कारण लही अभी बता नहीं चला है। इस घटना से प्रशासन और आम लोगों को भी सबक लेना चाहिए आज बाजार या घनी आबादी में पटाखा बेचने पर पूरी तरह से रोक लगना चाहिए।







