Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

सरदार पटेल की 149वीं जयंती पर झरिया थाना मोड़ में रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

khabar24 by khabar24
October 31, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
सरदार पटेल की 149वीं जयंती पर झरिया थाना मोड़ में रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक समिति झरिया के तत्वावधान मे गुरुवार को थाना मोड़ पटेल चौक में सरदार वल्लभभाई पटेल की 149 वी जयंती मनाई गई। भाजपा की झरिया विधानसभा प्रत्याशी रागिनी सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक समिति के संयोजक हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता, मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल समेत मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि देश आजाद होने के बाद 500 से ज्यादा रियासतों में देश को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। पूरी दुनिया कह रह थी कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन भारत बिखर जाएगा, लेकिन देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद एक रियासत को देश के साथ जोड़ने का कार्य किया। उनके कड़े फैसलें लेने के कारण ही आज के भारत का निर्माण हो पाया है। इसलिए उन्हें ‘लौहपुरुष’ कहा जाता है। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शाे एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजली होगी। अधिवक्ता हरीश जोशी ने लोहपुरुष भारतरत्न आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि भारत वर्ष के सभी राजाओं को अपनी रियासत को भारत में मिलाने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिनके वे हकदार थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बना कर और आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित कर उन्हें उचित सम्मान दिया। मौके पर मुख्य रूप से शैलेश सिंह चंद्रवंशी, सत्यदेव सिंह, झरिया भाजपा अध्यक्ष अवधेश साव, पप्पू गुप्ता ,अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, दिलीप भारती, राजेंद्र साव, अजय वर्मा, राजेश गोस्वामी, राजेश पांडे, गिरजा सिंह, अजित शर्मा, अभिषेक सिंह ,राजेश्वर गोस्वामी, आकाश सिंह, सोनू कुमार ,राज कुमार केसरी, योगेंद्र बर्नवाल, निर्मल अग्रवाल समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

पटाखा दुकान में लगी आग, दर्जनों दुकान जलकर खाक, मची अफरा तफरी 

Next Post

हेमंत विश्वशर्मा पहुंचे जामताड़ा… कहा घुसपैठियों की सरकार है झामुमो, दोबारा बनी तो खतरे में होगी सुरक्षा

khabar24

khabar24

Next Post
हेमंत विश्वशर्मा पहुंचे जामताड़ा… कहा घुसपैठियों की सरकार है झामुमो, दोबारा बनी तो खतरे में होगी सुरक्षा

हेमंत विश्वशर्मा पहुंचे जामताड़ा... कहा घुसपैठियों की सरकार है झामुमो, दोबारा बनी तो खतरे में होगी सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English