DHANBAD : असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसरमा भाजपा के अंदरूनी गतिरोध को खत्म करने जामताड़ा वीरेंद्र मंडल के घर पहुंचे और करीब दो घंटे तक बैठक कर मनाने का प्रयास किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। बात – चित हुई है अब वे प्रचार के लिए भी निकलेंगे। साथ ही कहा कि झामुमो घुसपैठियों की सरकार है। इनकी सरकार दोबारा बनी तो राज्य की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। मैंने तीन महीने में समझा हूं कि झामुमो सरकार हर समाज को खोखला कर रही है, अगर यह सरकार दोबारा आती है, तो कोई भी समाज सुरक्षित नहीं रहेगा। साथ ही इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो सरकार में ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कहा कि हेमंत सोरेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आना इस बात का प्रमाण है कि वे अपने नेताओं के लिए समर्पित हो गए हैं। उन्होंने झामुमो को “बंटी-बबली की सरकार” बताया। करप्शन में जेल जाते और निकालकर ऐसे करते हैं लगता है स्वतंत्रा संग्राम में जेल गए थे।







