DHANBAD : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू मास्टर ने शनिवार को प्रधानखानता चरकीडूंगरी में आयोजित बरद खुटा झारखंड संस्कृति कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर जेएमएम के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गांव की माताओं, बहनों और युवाओं ने चंद्रदेव महतो और जेएमएम के केंद्रीय सदस्य का जोरदार स्वागत किया। जेएमएम के केंद्रीय सदस्य ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो को तीन तारा छाप पर वोट देकर विजयी बनाने का अपील किया ।
इस कार्यक्रम से सिंदरी विधानसभा में इंडिया गठबंधन की मजबूती का संदेश गया है। चंद्रदेव महतो की लोकप्रियता और समर्थन में यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही सिंदरी में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता दूसरे दलों को छोड़ भाकपा माले में शामिल हुए। चंद्रदेव महतो ने लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।







