DHANBAD भाजपा के धनबाद विधासभा प्रत्याशी राज सिन्हा पूरे जोर शोर से चुनावी जनसंपर्क में उतर चुके है। आज राज सिन्हा निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के आवास पर जाकर मुलाकात किया इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद राज सिन्हा कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के आवास भी गए और उनसे भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद गांधी नगर सब्जी बगान गए जहां खटीक समाज के सम्मान समारोह में भाग लिया इस दौरान खटीक समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर ने जीत की अग्रिम बधाई दी।

वही धनसार स्थित विश्वकर्मा प्रोजेस्ट कॉलोनी, कुसुंडा कोलियरी गए जहां भारी संख्या में मजदूरों ने माला पहनाकर राज सिन्हा का स्वागत किया। इस दौरान मजदूर नेताओं ने राज सिन्हा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों के घर-घर जाकर मुलाक़ात की और भाजपा को वोट देने की अपील की।वही राज सिन्हा ने सभी मजदूर साथियों के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।कहा हमेशा मजदूर साथियों के लिए खड़ा रहूंगा।

मौके पर सुनील उमाशंकर, ओम सिंह, नविन सिंह, केके सिंह, तारकेश्वर सिंह, छोटू राम, मोहन राय, योगेश्वर महतो, अरविन्द सिंह, अवधेश सिंह, रिंकू सिंह, बलवंत सिंह, बालेश्वर पंडित, कमलेश पासवान, अरबिंद सिंह, सहित दर्जनों मजदूर मौजूद रहें।







