Dhanbad: बलियापुर – गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पांडेयडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। मृतकों में धीरज गोप,20 वर्ष, पिता मंतोष गोप, सूरज गोप, 19 वर्ष, पिता तपन गोप शामिल है। दोनों मृतक छोटा आमबोना कोयरी बस्ती का रहने वाला है। दोनों युवकों को बलियापुर सीएचसी लाया। स्थिति गंभीर देख शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक बाइक से एक साथ बीबीएम कालेज बलियापुर से अपने घर आमबोना जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुई। ट्रक चकमा देने से बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गए। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों युवक बीबीएम कॉलेज के स्नातक सेमेस्टर फोर्थ के छात्र थे घटना की खबर पाते ही गोपीकता मंच के गंगाधर गोप, प्रकाश गोप, विनोद गोप, दिलीप गोप शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त किया।







