झारखंड में बनेगी डबल इंजन की सरकार, बहेगी विकास की गंगा : रागिनी सिंह
DHANBAD : झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के साथ उनकी बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी, सास कुन्ती सिंह, देवर मनीष सिंह और ननद किरण सिंह भी चुनाव प्रचार में अपना पसीना बहा रहे हैं। सभी झरिया विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में जानकार जनसंपर्क कर रागिनी सिंह को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील भी रहे है।

रविवार को रागिनी सिंह समर्थकों के साथ झरिया के चासनाला, जामाडोबा, लिलोरी पथरा समेत विभिन्न क्षेत्र और मोहल्ले में घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया साथ ही आगामी 20 नवंबर को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पहुंच भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उपस्थित लोगों ने रागिनी सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया।

मौके पर रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस बार पूरी तरह से मन बना किए है कि भाजपा के पक्ष में मतदान करके भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे। कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास को तेज करने के लिए जनता तैयार है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और राज्य के सत्ता से गठबन्धन सरकार को उखाड़ फेंकेगी।








