Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

प्रत्याशियों को रखना होगा नॉमिनेशन से रिजल्ट तक का अकाउंट अपडेट

khabar24 by khabar24
November 3, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
प्रत्याशियों को रखना होगा नॉमिनेशन से रिजल्ट तक का अकाउंट अपडेट
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर रविवार को व्यय प्रेक्षक आर.ए. ध्यानी तथा कुमार आदित्य ने समाहरणालय के सभागार में सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर अकाउंट रखने की जानकारी दी।

प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए खर्च करने की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित है। प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च करने के लिए उनके नाम से एक अलग नया बैंक अकाउंट खोलना अनिवार्य है। 10 हजार रुपए से अधिक का खर्च बैंक के माध्यम से ही करना है। हर खर्च को रसीद और वाउचर नंबर के साथ व्यय पंजी में दर्ज करना है। जिसमें नॉमिनेशन से लेकर चुनाव का परिणाम घोषित होने तक के खर्च का पूरा ब्यौरा दर्ज करना है।

उन्होंने बताया कि 4 नवंबर, 12 नवंबर एवं 17 नवंबर को व्यय पंजी का निरीक्षण कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रत्याशी के विरुद्ध नोटिस जारी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग प्रत्याशी पर कार्रवाई भी कर सकता है। विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के अंदर सभी प्रत्याशियों को फाइनल अकाउंट देना है।

व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को चुनाव में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की संख्या, उसकी अनुमति लेने की प्रक्रिया, होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, पंपलेट की प्रिंटिंग, पब्लिक मीटिंग, रैली, नुक्कड़ सभा, स्टार कैंपेनर, सोशल मीडिया पर किए गए प्रचार का खर्च सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, वरीय प्रभारी व्यय लेखा कोषांग सह उपायुक्त अनुवेषण ब्यूरो श्री गालिब अंसारी, व्यय लेखा कोषांग के नोडल सह राज्य कर सहायक आयुक्त ध्रुव नारायण राय सहित विभिन्न प्रत्याशी, प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous Post

राज को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजई : सांसद

Next Post

झरिया में रागिनी सिंह के साथ उनकी बेटी, सास कुन्ती सिंह, मनीष सिंह, किरण सिंह भी बहा रहे हैं पसीना

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English