DHANBAD : धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह चौक के समीप सोमवार दर्दनाक सड़क दुघर्टना हुआ। पिकअप वैन ने 3 छात्रा ओर एक महिला को अपने चपेट में ले किया जिसमें 2 छात्रा और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को घंटों जाम कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया कि महिला के साथ 3 छात्रा टुयशन जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने रोड के किनारे खड़े चारों को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई। बताया गया कि मौत हुए तीनों एक ही परिवार की थी एवं तीनों बहन थी। वही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो हैं। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आकर्षित लोगों को शांत कराया और सड़क को जाम से मुक्त कराया। झामुमो के जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि यदि आज फ्लाईओवर बना होता तो तीन युवतियों की मौत नहीं होती. फ्लाईओवर नहीं बनने से जीटी रोड मौत का सड़क बन चूका है। लोगों ने कहा कि जहां कट है वहां ट्रैफिक पुलिस रहनी चाहिए लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है।







