DHANBAD : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो आज सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तारा देवी के साथ बलियापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के प्रयास से धनबाद में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। अब उनकी पत्नी भाजपा प्रत्याशी तारा देवी के प्रयास से सिंदरी में बिनोद बाबू का स्मारक बनाया जाएगा। कहा कि इंद्रजीत महतो विधायक बनने के करीब 1 साल बाद ही कोरोना से पीड़ित हो गए जिस कारण सिंदरी विधानसभा में कुछ काम पूरे नहीं हुई फिर भी उनकी पत्नी तारा देवी के प्रयासों से कई कार्य किए गए। कहा कि मेरे और भाजपा नेता के प्रयास से ही धनबाद में फ्लाईओवर, अंडरपास और कई सड़क के कार्य हो रहे हैं। वहीं सिंदरी के महागठबंधन और भाकपा माले प्रत्याशी को लेकर कहा कि अब लाल झंडा का समय चला गया है। कहां हेमंत सरकार में कोई काम नहीं हुआ वे कई वादे किए जिसे पूरा नहीं किया गया। मईया सम्मान योजना चुनाव से पहले चालू तो किया लेकिन राज्य में जितने लोगों को पेंशन मिल रहा था सब बंद हो गए।







