DHANBAD : सिंदरी विधानसभा से इंडिया गठबंधन से भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने विधानसभा के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया तथा छठ व्रतियों से आशीर्वाद ली। चंद्रदेव महतो ने मुकुंदा घाट पर श्रद्धालुओं के बीच अपने हाथों से दूध खीर तथा चाय का वितरण किया। साथ ही उगते सूर्य को अर्घ भी दिया। वहीं जयनगर में आयोजित जागरण में मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ प्रकृति की पूजा है और हम सब आज छठ घाट पर पहुंचकर छठी मईया तथा सूर्य देव से आशीर्वाद लिए। हमने घाटों की व्यवस्थाएं भी देखी है। किसी को कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल हम रख रहे हैं।








