DHANBAD : झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह आज संत श्री जलाराम बापा की 225 वीं जयंती के अवसर पर फतेहपुर मोहल्ला स्थित श्री जलाराम मंदिर गई जहां सुबह मंगला आरती में शामिल हुई जिसके बाद नंदवाना भवन में पहुंचकर भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समाज के लोगों से मिली जिसपर मौजूद लोगों ने रागिनी सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया। मौके पर हरीश कुमार जोशी, अधिवक्ता चेतन मपारा, अतुल मंडल किशोर ठक्कर, जिग्नेश जोशी, हिम्मतलाल राठौड़, नीरज ठक्कर ललित समेत कई लोग उपस्थित थे।
रागिनी सिंह छमछम देवी से लिया आशीर्वाद

वही झरिया विधानसभा से NDA प्रत्याशी रागिनी सिंह जामाडोबा स्थित किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास जाकर आशीर्वाद लिया। जिसपर छमछम देवी ने रागिनी सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया।
रागिनी सिंह बनियाहिर में आयोजित जागरण में हुई सम्मिलित

रागिनी सिंह आज झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनियाहीर में छठ पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित जागरण में सम्मिलित हुई। जहां रागिनी सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया और आशीर्वाद लिया।







