DHANBAD : धनबाद जिला बाघमारा विधानसभा के माटिगढा में बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो और जिले के अन्य इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में कॉग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव वेणु गोपाल राय, पूर्व केंद्रीय नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर धनबाद प्रत्याशी अजय दुबे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वही सभा में सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने वर्तमान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और नरेंद्र मोदी सरकार पर जनहित के मुद्दों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया ।राहुल गांधी ने सभा में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं पर जोर दिया। कहा लोग बेरोजगारी और महंगाई से परेशान हैं। राहुल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सी-प्लेन में घूमने के बजाय जनता के असली मुद्दों पर ध्यान दें। वही राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में सरकार बनाते ही महिलाओ के खाते में 2500 सो रुपए खटाखट पहुंचेगी

राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी जैसे अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने जीएसटी का बोझ आम जनता पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी जितना जीएसटी देता है, उतना ही टैक्स अडानी जैसे अरबपति भी देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कैसे निजी हाथों में दी जा रही है और इस तरह के निर्णयों में आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जाति जनगणना को रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर लोकसभा में जाति जनगणना पास करवाएगी और आरक्षण सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक करेगी। उन्होंने जाति आधारित आरक्षण के अनुपात को बढ़ाने की बात करते हुए आदिवासियों को 24 से 28 प्रतिशत, दलितों को 10 से 12 प्रतिशत, और पिछड़ों को 14 से 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही।
धनबाद विधानसभा प्रत्याशी अजय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके भाषण में बेरोजगारी, महंगाई, और जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश स्पष्ट दिखाई दी। सभा में हजारों लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस को एक मजबूत समर्थन का संकेत दिया, जो आगामी चुनाव में उनकी स्थिति को मजबूत कर सकती है।







