DHANBAD : भाजपा से धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राज सिन्हा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आज प्रातः अर्घ्य के दिन विभिन्न छठ तालाब का भ्रमण कर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। छठ व्रतियों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को जीत का आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा बेकारबांध छठ घाट पहुंचे।ज़हाँ साथी क्लब के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। उदयमान सूर्य को अर्घ दिया साथ ही बेकारबाँध छठ तालाब स्थित सूर्य मंदिर में हवन भी किया। इस दौरान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी मौजूद थे। वहीं एक छठ व्रती ने राज सिन्हा को कहा कि धनबाद में आपके जैसा लीडर ही चाहिए जो सभी को सम्मान दे। इस पर राज सिन्हा ने कहा कि आप माताओं बहनों का यह आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
राज सिन्हा ने आज नया बाजार में भी जनसंपर्क किया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक स्वर में अपना समर्थन देने की बात कही







