DHANBAD : धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा मनईटांड़ के कई मोहल्लों में घूम – घूम कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका जगह – जगह पर महिला पुरुष सभी माला पहनकर स्वागत किया गया।इसी क्रम में राज सिन्हा सुनैना किन्नर के आवास भी गए जहां उनका आशीर्वाद लिया। मौके उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। कांग्रेस वैसे प्रत्याशी उतारती है जो यहां रहते ही नहीं है। वे 10 साल बाद आए है चुनाव के बाद वे फिर चले जायेंगे हम तो हर सुख दुःख में जनता के बीच रहते है। कहा हेमंत सोरेन जनता से रोजगार, बेरोजगारी भत्ता देने सहित कई वादा करके आए थे कई वादे करके आए थे। लेकिन वे एक भी वादे पूरे नहीं किए। उनके मंत्री इरफान अंसारी तो महिला को अभद्र टिप्पणी करते हैं वह क्या महिला को सम्मान देंगे जब हेमंत सोरेन की भाभी सीता सीता सोरेन पर टिप्पणी कर सकते हैं तो अन्य महिला पर भी कर सकते हैं हम लोग महिलाओं को सम्मान देते हैं।







